
श्रीनगर: सुरक्षाबलों ने गुरुवार को जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास घुसपैठ कर रहे आतंकियों के प्रयास को नाकाम कर दिया। सुरक्षाबलों ने नियंत्रण रेखा के पास तीन आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया। क्षेत्र में सेना का सर्च आपरेशन जारी है।
यह भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर: सुरक्षा बलों और आतंकियों में मुठभेड़.. तीन आतंकवादी ढेर, एक जवान शहीद
#JammuAndKashmir: Three terrorists have been neutralised in an encounter in Baramulla's Boniyar. 4 AK-47 Rifles & 4 haversacks have been seized. Operation is underway.
— ANI (@ANI) October 19, 2018
सेना के अधिकारियों के मुताबिक घुसपैठियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की, जिसके बाद जवाबी गोलीबारी में तीन घुसपैठिये मारे गये। अधिकारियों ने बताया कि तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर: भारतीय सेना ने मुठभेड़ में एक आतंकवादी को किया ढेर
आतंकवादियों ने IED विस्फोट किया
उक्त घटना के अलावा जम्मू कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार की रात आतंकवादियों ने आईईडी विस्फोट कर सुरक्षा बलों को निशाना बनाया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने दक्षिण कश्मीर के जिले में पुलवामा-लस्सीपुरा रोड पर आईईडी विस्फोट किया। उन्होंने कहा कि घटना के और ब्यौरे का इंतजार है
Published : 19 October 2018, 11:54 AM IST
Topics : आतंकी उरी गोलीबारी जम्मू कश्मीर ढेर सुरक्षा बल