
जम्मू: जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में एक भारी वाहन पर सवार तीन लोग नदी में डूब गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
स्थानीय पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक सुमन सिंह ने बताया कि वाहन शनिवार रात नौ बजे चसाना के सुंगरी गांव के पास एक नदी को पार करते समय डूब गया और उसी के साथ वाहन में सवार लोग भी डूब गये।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार उन्होंने बताया कि बचावकर्मियों ने नीतीश कुमार (22), होशियार सिंह (25) और राजिंदर कुमार (27) के शव बरामद कर लिए हैं और शवों को कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।
Published : 10 December 2023, 1:58 PM IST
Topics : jammu kasmir Reasi river three died जम्मू कश्मीर डूबने तीन लोगों नदी मौत रियासी