हिंदी
जम्मू: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पुलिस निरीक्षक मसरूर अहमद को श्रद्धांजलि अर्पित की। एक महीने से अधिक समय पहले आतंकी हमले में गोली लगने से घायल अहमद ने बृहस्पतिवार को दिल्ली के एम्स में दम तोड़ दिया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक अहमद को 29 अक्टूबर को आतंकवादियों ने उस समय गोली मार दी थी जब वह श्रीनगर के ईदगाह मैदान में स्थानीय लड़कों के साथ क्रिकेट मैच खेल रहा थे।
उपराज्यपाल ने कहा, ‘‘भारत माता के वीर सपूत निरीक्षक मसरूर अहमद को खोने के दर्द को व्यक्त करने के लिए कोई भी शब्द पर्याप्त नहीं हैं। मैं उनके साहस और बलिदान को सलाम करता हूं।’’
Published : 8 December 2023, 11:13 AM IST
No related posts found.