हिंदी
जालौर: राजस्थान के जालौर जिले में एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ चार दोस्तों द्वारा गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीडित नाबालिग अपने रिश्तेदार के वहां जा रही थी इसी दौरान आरोपियों ने उसे कार में बैठाया और उसका अपहरण कर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। लड़की को कुछ दिनों तक बंधक बनाकर रख गया।
लड़की के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। इस दौरान लड़की को ब्लैकमेल करने की भी धमकी दी गया।
जानकारी के मुताबिक जालोर जिले के भीनमाल शहर की एक नाबालिग अपने एक रिश्तेदार के घर से पैदल जा रही थी। रास्ते में 4 युवकों ने नाबालिग को जबरन कार में बैठाया। बताया जाता है कि धमकी देकर शादी करने की नीयत से लड़की का अपहरण कर लिया गया। इसके बाद एक आरोपी लड़की को बाइक से पाली लेकर गया और वहां बंधक बनाकर उसके साथ रेप किया।
पीड़िता ने पुलिस थाने में अपहरण कर गैंगरेप करने का मामला दर्ज कराया है। नाबालिग पीड़िता के परिजनों ने पुलिस में चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Published : 6 September 2020, 12:37 PM IST
No related posts found.