हिंदी
जालंधर:पंजाब के जालंधर में गुरुवार तड़के ग्रीन मॉडल टाउन के पर्ल अस्पताल के एक छात्रावास में दो हथियारबंद युवकों ने हमला कर दिया जिससे एक नर्स की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गई।
यह भी पढ़ें: मंकीपॉक्स के बाद तेजी से बढ़ रहे टमाटर फ्लू के मामले, जानिये पूरी अपडेट
पुलिस के मुताबिक रात लगभग दो बजे तलवार लिए हुए दो युवक अस्पताल की तीसरी मंजिल पर बने छात्रावास में घुसे और दो नर्सों पर हमला कर दिया।
यह भी पढ़ें: यहां हुई मंकीपॉक्स के 16 मामलों की पुष्टि, रहें सावधान
हमले में ब्यास निवासी बलजिंदर कौर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि फगवाड़ा की ज्योति घायल हो गई और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इस दौरान दोनों युवक वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।(वार्ता)
Published : 25 August 2022, 2:01 PM IST
Topics : ग्रीन मॉडल टाउन छात्रावास जालंधर नर्स पंजाब पर्ल अस्पताल हथियारबंद हमला
No related posts found.