
जालंधर: पंजाब में जालंधर दक्षिण से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक शीतल अंगुराल के सुरक्षा कर्मी ने गुरुवार को खुद को गोली मार की आत्महत्या कर ली।
अंगुराल ने बताया कि सुरक्षा कर्मी पवन का आज उनके साथ ड्यूटी का पहला ही दिन था और वह ड्यूटी पर नहीं पहुंचा। मृतक जालंधर जिले के महितपुर निवासी था। उन्होंने बताया कि शहर में आज किसी कार्यक्रम में जाना था लेकिन पवन उनके साथ नहीं आया। (वार्ता)
Published : 2 June 2022, 2:58 PM IST
Topics : आत्महत्या आप पंजाब विधायक सुरक्षा कर्मी