हिंदी
शिमला: भाजपा विधायक दल की बैठक में हिमाचल प्रदेश के नये मुख्यमंत्री के रूप में जयराम ठाकुर के नाम पर सहमति बन गयी है। जयराम ठाकुर हिमाचल प्रदेश के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।
भाजपा की बैठक में विधायक दल के नेता के रूप में जयराम ठाकुर के नाम का प्रस्ताव भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्य के मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने किया। बैठक में मौजूद सभी विधायकों ने धूमल के प्रस्ताव का एकसुर में समर्थन किया। हिमाचल प्रदेश के नये मुख्यमंत्री के रूप में उनके मनोनयन पर नरेंद्र सिंह तोमर ने प्रेम कुमार धूमल समेत सभी विधायकों को धन्यवाद दिया।
भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर ने मीडिया को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अब हम जल्द ही हिमाचल प्रदेश में सरकार बनाने के लिए राज्यपाल से मुलाकात करेंगे और सरकार गठन की तैयारिया शुरू करेंगे। इस बैठक में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण भी बतौर ऑब्जर्वर शामिल रहीं। उनके अलावा हिमाचल प्रदेश से भाजपा के सभी लोकसभा और राज्यसभा सांसद भी बैठक में मौजूद रहे।
Published : 24 December 2017, 2:34 PM IST
Topics : जयराम ठाकुर नये मुख्यमंत्री हिमाचल
No related posts found.