
जयपुर: राजस्थान से फिर एक सियासी उठापटक की आहट सामने आ रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दावा किया है कि राज्य में फिर एक बार उनकी सरकार गिराने का खेल शुरू होने वाला है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान में सरकार गिराने का फिर से खेल शुरू होने वाला है।
गहलोत ने कहा कि बीजेपी की तरफ से इससे पहले भी सरकार गिराने की कोशिश हो चुकी है। इसके गवाह कांग्रेस नेता अजय माकन भी रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस के प्रभारी अजय माकन भी इस कार्यक्रम में जुड़े हुए थे। इस घटना के दौरान माकन 34 दिन होटल में हमारे विधायकों के साथ रहे थे।
अशोक गहलोत ने ने साफ शब्दों में सरकार गिराने का खेल शुरू करने के लिये भाजपा पर आरोप लगाये हैं। अशोक गहलोत ने गृहमंत्री अमित शाह पर आरोप लगाया कि वह हमारे विधायकों को बैठाकर चाय-नमकीन खिला रहे थे और बता रहे थे कि पांच सरकारें गिरा दी है, छठी भी गिराने वाले हैं।
इस तरह की भी सियासी अटकलें भी हैं कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी के बहाने पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट पर निशाना साधा है। माना जा रहा है कि राजस्थान में जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार होना है, ऐसे में बिना नाम लिए सचिन पायलट पर हमले के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।
Published : 5 December 2020, 5:57 PM IST
Topics : Ashok Gehlot Congress Government Rajasthan अशोक गहलोत कांग्रेस भाजपा राजस्थान सचिन पायलट सरकार