हिंदी
लखनऊ: मधुमिता शुक्ला हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी, उनकी पत्नी मधुमणि की रिहाई पर रोक लगाने से उच्चतम न्यायालय ने इनकार किया है।
बता दें कि गुरूवार को अच्छे आचरण के कारण यूपी सरकार ने त्रिपाठी दंपत्ति की जेल से रिहाई के आदेश दिये थे।
सुप्रीम कोर्ट के इस बड़े फैसले के बाद यूपी सरकार के जेल मंत्री धर्मवीर प्रजापति का बड़ा बयान सामने आया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक धर्मवीर ने कहा कि जेल से कैदियों की रिहाई जेल की नीतियों और जेल के कैदियों के आचरण पर आधारित होती है।
राज्यपाल और मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद ही किसी कैदी की रिहाई के आदेश दिए जाते हैं।
Published : 25 August 2023, 2:15 PM IST
Topics : अमरमणि त्रिपाठी जेल जेल मंत्री नई दिल्ली मधुमणि त्रिपाठी मधुमिता शुक्ला हत्याकांड यूपी सरकार रिहाई लखनऊ सुप्रीम कोर्ट
No related posts found.