हिंदी
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस ने अपनी आने वाली फिल्म विक्रांत रोणा के गाना रकम्मा के लिये 15 दिन तक रिहर्सल किया।
कन्नड़ सुपरस्टार किच्चा सुदीप जल्द ही अपनी पैन-इंडिया मेगा वेंचर फिल्म 'विक्रांत रोणा' लेकर आ रहे हैं। 'विक्रांत रोणा' से जैकलीन फर्नांडीस ने कन्नड़ सिनेमा में कदम रख दिया है। इसमें जैकलिन गेस्ट रोल में हैं, लेकिन फिल्म से उनका गाना रकम्मा... सुर्खियां बटोर रहा है।
इस गाने में जैकलीन फर्नांडिस और किच्चा की केमस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। (वार्ता)
Published : 3 July 2022, 1:46 PM IST
Topics : जैकलीन फर्नांडीस फिल्म बॉलीवुड विक्रांत रोणा
No related posts found.