हिंदी
वास्को (गोवा): काजोल डिसूजा के दो गोल की मदद से सेतु एफसी ने रविवार को यहां तिलक मैदान पर ईस्ट बंगाल को 2-0 से हराकर इंडियन वुमैन्स लीग (आईडब्ल्यूएल) 2023-24 में अपनी तीसरी जीत दर्ज की।
मदुरई की टीम सेतु एफसी के अब आठ मैच में 10 अंक हो गये हैं। वह तालिका में पांचवें स्थान पर है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक काजोल ने सातवें मिनट में पेनल्टी किक पर पहला गोल दागा जबकि दूसरा गोल 82वें मिनट में किया।
Published : 11 February 2024, 7:42 PM IST
No related posts found.