हिंदी
नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में रविवार की सुबह सुहानी रही और न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में रविवार सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 58 फीसदी दर्ज की गई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक विभाग ने दिन में शहर में आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है।
आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
Published : 9 April 2023, 12:19 PM IST
Topics : Delhi NCR Weather Update तापमान दिल्ली एनसीआर धूप बादल बारिश मौसम