हिंदी
नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अपना नेविगेशन सैटेलाइट (IRNSS-1I) को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित प्रक्षेपण केंद्र से लॉन्च किया है। इस सैटेलाइट को पीएसएलवी-सी41 रॉकेट के जरिए गुरुवार सुबह 4.04 बजे आंध्र के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया।
ISRO के अध्यक्ष के सिवन ने सैटेलाइट के सफलतeपूर्वक लां; होने पर वैज्ञानिकों को बधाई दी। IRNSS-1I सैटेलाइट का वजन 1425 किलोग्राम है। वही इसकी लंबाई 1.58 मीटर, ऊंचाई 1.5 मीटर और चौड़ाई 1.5 मीटर है। इस सैटेलाइट को 1420 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया है।
IRNSS-1I सैटेलाइट से समुद्री नेविगेशन के साथ ही मैप और सैन्य क्षेत्र में भी मदद मिलेगी। IRNSS-1I 'मेक इन इंडिया' प्रोजेक्ट के तहत स्वदेशी तकनीक से निर्मित है। गौरतलब है कि इससे पहले इसरो ने 29 मार्च को कम्युनिकेशन सैटेलाइट जीसैटR-6ए को लॉन्च किया था लेकिन 31 मार्च को इससे इसरो का संपर्क टूट गया था।
Published : 12 April 2018, 12:14 PM IST
No related posts found.