लखनऊः एक बार फिर से विवादों में IPS चारू निगम

विवादित IPS और ट्रैफिक DCP चारू निगम के सुर्खियों में रहने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। एक महीने के अंदर फिर चारू निगम विवादों के घेरे में है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 2 March 2020, 6:17 PM IST

लखनऊः सोमवार को चारू निगम की फटकार से स्टेनो राजेन्द्र शर्मा को दिल का दौरा पड़ा है। जिसके बाद बलरामपुर हॉस्पिटल में सब इंस्पेक्टर और स्टेनो राजेन्द्र शर्मा को भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें: छह आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन के बाद नई तैनाती, जानें किस-किस का नाम है शामिल

IPS की बदजुबानी से परेशान महकमा। हाल में ही आईएएस अफसर इंद्रमणि त्रिपाठी से विवाद को लेकर राजधानी में चारू निगम सुर्खियों में आई थीं। कमिश्नर सुजीत पांडेय ने सूझबूझ से दोनों का विवाद खत्म करवाया था। आलाधिकारियों की हिदायत को लगातार ताक पर रख रहीं DCP ट्रैफिक चारू निगम। लगातार डीसीपी चारु निगम से महकमे के लोग परेशान हैं।

मामले की जांच जेसीपी एलओ नवीन अरोड़ा को सौंपी गई है। पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय के निर्देश पर 48 घंटे में रिपोर्ट देनी होगी।

Published : 
  • 2 March 2020, 6:17 PM IST