हिंदी
मोहाली: पंजाब किंग्स के कार्यवाहक कप्तान सैम कुरेन ने इंडियन प्रीमियर लीग में गुरुवार को यहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
पंजाब की टीम ने दो बदलाव करते हुए लियाम लिविंगस्टोन और नाथन एलिस को एकादश में शामिल किया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार बेंगलोर की अगुआई इस मुकाबले में विराट कोहली कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि नियमित कप्तान फाफ डुप्लेसी इस मैच में क्षेत्ररक्षण नहीं करेंगे लेकिन बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे और उनका इस्तेमाल इंपेक्ट प्लेयर के रूप में होगा।
Published : 20 April 2023, 5:21 PM IST
Topics : इंडियन प्रीमियर लीग कार्यवाहक कप्तान गेंदबाजी टॉस पंजाब किंग्स मोहाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर सैम कुरेन
No related posts found.