IPL 2023: भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने रोहित शर्मा के फॉर्म में लौटने को लेकर कही ये बड़ी बातें

भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री का मानना है कि रोहित शर्मा का फॉर्म में लौटना पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस के लिये अच्छा संकेत है । पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 12 April 2023, 1:42 PM IST
google-preferred

नयी दिल्ली:  भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री का मानना है कि रोहित शर्मा का फॉर्म में लौटना पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस के लिये अच्छा संकेत है ।

मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हराकर तीन मैचों में पहली जीत दर्ज की ।

दिल्ली ने 172 रन बनाये जिसके जवाब में मुंबई ने आखिरी गेंद पर जीत दर्ज की । रोहित ने 65 रन बनाये जो 24 पारियों के बाद उनका पहला अर्धशतक है ।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार शास्त्री ने कहा ,‘‘ रोहित शर्मा ने दिल्ली के खिलाफ दबाव का बखूबी सामना किया । उन्होंने मोर्चे से अगुवाई की । उनका फॉर्म में लौटना उनके और टीम के लिये अच्छा है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ इस जीत से आगे के मैचों के लिये मुंबई का आत्मविश्वास बढेगा ।’’

इस बीच महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर चाहते हैं कि चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बल्लेबाजी क्रम में ऊपर आयें ।

चेन्नई को बुधवार को राजस्थान रॉयल्स से खेलना है जो बतौर कप्तान धोनी का 200वां मैच है ।

गावस्कर ने कहा ,‘‘ मुझे उम्मीद है कि धोनी बल्लेबाजी क्रम में ऊपर आयेंगे ताकि उन्हें दो तीन ओवर अधिक खेलने को मिले । वह बड़ी पारियां खेलने में माहिर हैं ।’’

Published : 
  • 12 April 2023, 1:42 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement