
मुम्बई: राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज़ शिमरॉन हेत्माएर कैंप में वापसी कर चुके हैं और वह 20 मई को चेन्नई सुपर किंग्स के ख़िलाफ़ अपनी टीम के आख़िरी लीग मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। वह आठ मई को पंजाब किंग्स के ख़िलाफ़ मैच के बाद अपने नवजात बच्चे को देखने गयाना चले गए थे।
माना जा रहा है कि हेत्माएर अभी क्वारंटीन में हैं और वह शुक्रवार के मैच से पहले दल से जुड़कर अभ्यास करने लगेंगे। रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स पर 24 रन की जीत के बाद राजस्थान प्लेऑफ़ में पहुंचने की सबसे बड़ी दावेदार बनकर उभरी है।
इस जीत के बाद राजस्थान की टीम 13 मैचों में आठ जीत और 16 अंकों के साथ अंक तालिका में गुजरात टाइटंस के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। (यूनिवार्ता)
Published : 16 May 2022, 4:35 PM IST
Topics : IPL 2022 Rajasthan Royals Shimron Hetmyer आईपीएल टीम बल्लेबाज राजस्थान रॉयल्स शिमरॉन हेत्माएर