IPL 2022 auction: आइपीएल नीलामी में इन खिलाड़ियों की करोड़ों में लगी बोली, जानें किस क्रिकेटर कितने रूपये मिले

IPL 2022 के मेगा ऑक्शन का आज पहला दिन है। IPL की इस नीलामी में अब तक कई खिलाड़ियों की करोड़ों में बोली लगाई गई है। जानिए पूरा रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 12 February 2022, 4:25 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: IPL 2022 के मेगा ऑक्शन का आज पहला दिन है। बेंगलुरु में चल रही IPL की इस नीलामी में अब तक कई खिलाड़ियों की करोड़ों में बोली लगाई जा चुकी है। भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज ईशान किशन को बोली के रूप में अब तक की सबसे ज्यादा कीमत मिली है, जो 15.25 करोड़ है। इससे पहले सलामी बल्लेबाज शिखर धवन इस मेगा ऑक्शन में नीलाम होने वाले सबसे महंगे क्रिकेटर थे। शिखर धवन को पंजाब किंग्स ने 8.25 करोड़ रुपये में खरीदा है। बोली अभी जारी है। जानिये अब तक किस खिलाड़ी को कितने में खरीदा गया। 

भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को राजस्थान रॉयल्स ने 5 करोड़ रुपये में खरीदा। ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 7.25 करोड़ रुपये में खरीदा। तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा को पंजाब किंग्स ने 9.25 करोड़ रुपये में खरीदा। कीवी पेसर ट्रेंट बोल्ट को राजस्थान रॉयल्स ने 8 करोड़ रुपये में खरीदा। श्रेयस अय्यर को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 12.25 करोड़ रुपये में खरीदा। 

भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को गुजरात टाइटंस ने 6.25 करोड़ रुपये में खरीदा। वहीं दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 7 करोड़ रुपये में खरीदा। लखनऊ सुपर जायंट्स ने क्विंटन डी कॉक को 6.75 करोड़ रुपये में खरीदा। ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर को दिल्ली कैपिटल्स ने 6.25 करोड़ रुपये में खरीदा है।

Published : 
  • 12 February 2022, 4:25 PM IST

Related News

No related posts found.