हिंदी
नई दिल्ली: आईपीएल में शुक्रवार पंजाब का सामना हैदराबाद से हुआ था। इस दौरान विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन का पहला शतक जमाकर टीम को जीत दिलाई। गेल की इस शानदार पारी को देख साथी खिलाड़ी युवराज सिंह खुशी से झूमने लगे और डगआउट में ही डांस शुरू कर दिया।

बता दें कि गेल ने 63 गेंद पर नाबाद 104 रन की पारी खेली और टीम के स्कोर को 194 रन तक पहुंचाया। गेल की इस शतकीय पारी को देख साथी खिलाड़ी युवराज सिंह तो इतने खुश हुए की वह डगआउट में ही नाचने लगे।
— Vinay Tripathi (@VinayTr85616518) April 19, 2018
गेल के शतक को देख टीम की सह-मालकिन प्रीति जिंटा भी हद से ज्यादा उत्साहित नजर आई। आईपीएल के इतिहास में क्रिस गेल इकलौते खिलाड़ी हैं जिसने 6 शतक जमाया है। यह गेल के टी-20 करियर का कुल 21वां शतक था।
Published : 20 April 2018, 12:08 PM IST
No related posts found.