हिंदी
नई दिल्ली: आईपीएल में कोलकाता टीम के लिए के बड़ी खबर आई है। टीम के स्टार बल्लेबाज़ क्रिस लिन एक बार फिर से टीम से जुड़ गए है। उनकी वापसी से केकेआर टीम ने जरूर राहत की सांस ली होगी, क्योंकि पहले ही टीम के स्टार तेज़ गेंदबाज़ मिशेल स्टार्क पेअर की चोट की वजह से आईपीएल से बाहर हो गए है।
कंधे की चोट की जूझ रहे लिन ने मंगलवार को अभ्यास किया। अपने अभ्यास सत्र के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, ‘‘चिकित्सक और फिजियो खुश हैं कि मैं यह सब कर पा रहा हूं। उम्मीद है कि मैं सही दिशा में आगे बढ़ना जारी रखूंगा। इससे बाहर निकलने के लिए जो भी संभव है मैं वह कर रहा हूं।’’
लिन की वापसी से एक बार फिर से केकेआर ने राहत की साँस ली है। वहीं लिन अभी भी खुद को चोट से बाहर रखना चाहेंगे।
Published : 3 April 2018, 2:58 PM IST
Topics : आईपीएल केकेआर क्रिस लिन दिनेश कार्तिक मिशेल स्टार्क
No related posts found.