Uttar Pradesh: घर में घुसकर मनचलों ने नाबालिग के साथ की छेड़खानी, पुलिस पकड़ने में नाकाम

अमेठी के एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। दिनदहाड़े घर में घुसकर मनचलों ने छेड़छाड़ की है। आरोपियो को गिरफ्तार करने में पुलिस नाकाम रही। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 25 February 2020, 5:27 PM IST

अमेठीः थाना मोहनगंज अंतर्गत गांव चिलूली में एक नाबालिग बालिका के साथ मनचलों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर छेड़खानी की। पुलिस ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, लेकिन अभी तक पुलिस इन आरोपियो को गिरफ्तार करने में नाकामयाब रही है।

यह भी पढ़ेंः Amethi- न्यायालयों में हो रही हड़ताल पर हड़ताल से लोग परेशान

गांव चिलौली में एक नाबालिग बालिका अपने घर की छत पर पढ़ाई कर रही थी तभी गांव के ही कुछ लोग घर के अंदर घुस कर दरवाजे की कुंडी अंदर से बंद कर लिया और लड़की के साथ छेड़खानी करना शुरू कर दिया। जब लड़की ने शोर मचाना शुरू किया, तो घर के बाहर खेल रहे उसके छोटे भाई ने आवाज लगाई तो मनचले भाग निकले।

यह भी पढ़ें: उन्नाव से भाजपा विधायक रहे कुलदीप सिंह सेंगर की विधानसभा सदस्यता निरस्त

पीड़िता की मां और भाई ने घटना के बारे में थाना अध्यक्ष मोहन को बताया। पीड़िता के परिजनों ने जब घटना की शिकायत छेड़खानी करने वाले मनचलों के परिजनों से करने पहुंचे तो उन्हें वहां आरोपियों ने पीड़िता के परिजनों की ही पिटाई कर दी। जिसमें कुछ लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा तो दर्ज कर लिया है लेकिन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

इस संबंध में कोतवाल ने बताया कि गांव के ही आमिर, शाहरुख, मुस्ताक और इंसान अली के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस काम कर रही है।

Published : 
  • 25 February 2020, 5:27 PM IST