International Women’s Day: आखिर कैसे अस्तित्व में आया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस? जानिये इसका महत्व

हर साल पूरे विश्व में 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष में महिला दिवस की थीम ‘INPIRE INCLISION’ है। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में जानिये महिला दिवस का खास महत्व

Updated : 7 March 2024, 4:24 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: हर साल पूरे विश्व में 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। विश्व भर में महिलाओं नें हर फिल्ड में बढ़-चढ़ कर भाग लिया है और सभी के दिलों पर अपनी छाप छोड़ी है। समाज में महिलाओं की हिस्सेदारी को बढ़ावा देने और उनको सशक्त बनाने, महिला आधिकारों के बारे में जागरुक करने के लिए हर साल महिला दिवस मनाया जाता है।

 डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार अंतराष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत साल ‘1908’ में हुई थी। 8 मार्च के दिन ही महिलाओं ने अपने हक की लड़ाई लड़ी थी और आद़ोलन किया था। इसी साल अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर की सभी महिलाएं अपने अधिकारों की पूर्ति के लिए सड़कों पर उतर आईं थीं।

क्यों किया था महिलाओं ने आदोंलन
आज के समय में हर क्षेत्र की सभी महिलाएं सिर्फ घरों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि समाज के हर क्षेत्र में अपना योगदान दें रहीं हैं। महिलाओं का ये योगदान समाज में काफी कल्याणकारी साबित हुआ है। परंतु जब महिलाओं के हक को नज़रअदाज़ किया जाता है, तब महिलाएं अपने हक के लिए आदोंलन पर उतर जातीं हैं। 

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में आंदोलन करने वाली सभी महिलाओं की यह मांग थी कि उनके काम के मुताबिक उनका वर्किंग समय सीमित होना चाहिए। वहीं दूसरी ओर रुसी महिलाओं ने पहले विश्व युद्ध का विरोध करते हुए महिला दिवस मनाया था और साथ ही यूरोप में भी महिलाओं ने 8 मार्च को पीस एक्टिविस्ट्स को सपोर्ट करने के लिए रैलियां निकाली थीं 

महत्वपूर्ण रहा महिलाओं का हर योगदान
समाज में महिलाओं का योगदान वाकई में आज भी काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि महिलाओं के कारण ही समाज का कल्याण निश्चित है। ये अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पूरे इतिहास में महिलाओं के माध्यम से किए गए अनेकों प्रयासों को याद करने का एक प्रमाण है। ये दिन सबको ये याद दिलाता है कि कैसे हर महिला ने समाज में अपनी हिम्मत और बुलंद होसले के दम से मर्द और औरत के सामाजिक अधिकारों में होने वाले भेदभाव के खिलाफ आवाज़ उठाई थी। 

महिलाओं के सम्मान और अधिकार
अंतराष्ट्रीय महिला दिवस हर वर्ष महिलाओं के सम्मान और उनके अधिकारों को दर्शाने के लिए मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं की सभी उपलब्धियों का जश्र्न मनाने का दिन है। आज महिलाओं ने अपनी ताकत, रचनात्मकता, मज़बूत इरादे और अपने हौसलों से पूरे विश्व में अपने एक महत्वपूर्ण पहचान बनाई है।

इस बार की थीम
वैसै तो हर साल अंतराष्ट्रीय महिला दिवस की कुछ अलग ही होती है। हर साल महिला दिवस की थीम पर महिलाओं के सशक्तिकरण से संबंधित है। इस साल की थीम ‘INPIRE INCLISION’ इंस्पायर इंक्लुजन है, जो एक खास थीम है। 2024 के इस महिला दिवस पर भी महिलाओं के महत्व को बढ़ावा दिया जाएगा। उनके सशक्तिकरण, उपलब्धियों, साहस, बल, और आगे बढ़ने की चाह को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठ़ाया जाएगा। 

अगर आज के समय में भी महिलाओं के साथ किसी प्रकार का भेदभाव किया जा रहा है तो उसके खिलाफ कड़े कदम उठ़ाए जाएंगे।

Published : 
  • 7 March 2024, 4:24 PM IST