आज ही के दिन श्रीलंका में आत्मघाती हमले में 86 लोगों की हुई थी मौत, 1400 घायल

इतिहास के पन्नों में 31 जनवरी का इतिहास कुछ इस प्रकार है। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में पढ़ें भारत और विश्व इतिहास में 31 जनवरी की प्रमुख घटनाएं….

Updated : 31 January 2019, 9:40 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: इतिहास में आज के दिन का विशेष महत्व  है। आज के दिन देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं।

देश और विदेश की कई घटनाएं इस प्रकार है...

-1996 - श्रीलंका में आत्मघाती हमले में 86 की मौत, 1400 घायल।

-1561 - मुगल बादशाह अकबर के वजीर एवं संरक्षक बैरम खां की गुजरात के पाटन में हत्या।

-1865 - अमेरिका में ‘दासता उन्मूलन’ संबंधी 13वां संशोधन विधेयक स्वीकृत।

-1893 - ‘कोका कोला’ ट्रेडमार्क का अमेरिका में पहली बार पेटेंट किया गया।

-1915 - प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी ने रूस के खिलाफ जहरीली गैस का इस्तेमाल किया।

-1946 - तत्कालीन सोवियत संघ के माॅडल के आधार पर यूगाेस्लाविया का छह देशों में विघटन (सर्बिया, मोंटेनेग्रो, क्रोएशिया, स्लोवेनिया, बोस्निया-हर्जेगोविना, मैसेडोनिया)

-1963 - ‘मोर’ को भारत का राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया गया।

-1966 - सोवियत संघ ने लूना कार्यक्रम के तहत मानवरहित लूना-9 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया।

-1971 - पूर्व और पश्चिमी बर्लिन के बीच 19 साल के अंतराल के बाद फिर से टेलीफोन सेवा बहाल हुई।

-1985 - दलबदल निरोधक 52वें संविधान संशोधन विधेयक को राज्यसभा की मंजूरी।

-2004- पाकिस्तानी परमाणु कार्यक्रम के जनक डॉ अब्दुल कादिर खान अन्य देशों को परमाणु प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के मामले में गिरफ्तार। (वार्ता)

Published : 
  • 31 January 2019, 9:40 AM IST

Related News

No related posts found.