
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के चलते साल 2020 में बंद हुई विदेशी उड़ानें अब एक लंबे इंतजार के बाद फिर से बहाल होने जा रही है। कोरोना की वजह से पिछले 2 साल से देश में इंटरनेशनल फ्लाइट पर रोक लगी हुई थी। विदेशी उड़ानों पर लगी ये रोक 27 मार्च को खत्म हो जाएंगी। 27 मार्च को भारत से इंटरनेशनल फ्लाइट सर्विस फिर से शुरू हो जाएंगी।
बता दें कि सरकार ने सभी पहलुओं पर समीक्षा करने के बाद इंटरनेशनल फ्लाइट सर्विस को फिर से बहाल करने का फैसला लिया है।
Published : 8 March 2022, 7:29 PM IST
Topics : DGCA green signal International flights इंटरनेशनल फ्लाइट नागरिक उड्डयन महानिदेशालय भारत सरकार