इन समस्याओं के ‘संवैधानिक समाधान’ के लिए जल्द होगा वार्ताकार नियुक्त, पढ़ें पूरा अपडेट

टिपरा मोथा के प्रमुख प्रद्योत किशोर देबबर्मा ने दोहराया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें आश्वासन दिया है कि त्रिपुरा के मूल निवासियों द्वारा उठाई गई समस्याओं के ‘संवैधानिक समाधान’ के लिए एक वार्ताकार नियुक्त किया जाएगा। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 24 March 2023, 12:10 PM IST
google-preferred

अगरतला:  टिपरा मोथा के प्रमुख प्रद्योत किशोर देबबर्मा ने  दोहराया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें आश्वासन दिया है कि त्रिपुरा के मूल निवासियों द्वारा उठाई गई समस्याओं के ‘संवैधानिक समाधान’ के लिए एक वार्ताकार नियुक्त किया जाएगा।

राज्य के पूर्व शाही परिवार से ताल्लुक रखने वाले देबबर्मा ने दावा किया कि केंद्रीय गृह मंत्री ने उनके स्वास्थ्य का हाल जानने के लिए उन्हें फोन किया और आश्वासन दिया कि 27 मार्च तक एक वार्ताकार नियुक्त कर लिया जाएगा।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार देबबर्मा ने ट्विटर पर संदेश साझा किया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें वार्ताकार नियुक्त करने का आश्वासन दिया है।

देबबर्मा ने अपने ट्विटर और फेसबुक पोस्ट में लिखा, ‘‘मेरे स्वास्थ्य का हाल जानने के लिए गृह मंत्री अमित शाह ने सुबह फोन किया था। उन्होंने मुझे स्पष्ट रूप से आश्वासन दिया कि इस महीने की 27 तारीख तक त्रिपुरा के हमारे मूल निवासियों के मुद्दों के संवैधानिक समाधान के बारे में बातचीत के लिए एक वार्ताकार के नाम की घोषणा की जाएगी।’’

Published : 
  • 24 March 2023, 12:10 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement