
नई दिल्लीः एक तरफ जहां पेट्रोल और डीजल की आसमान छूती कीमतों से आम आदमी कराह रहा है वहीं, दूसरी और अब रसोई गैस सिलेंडर के दाम भी बढ़ गए हैं। जिसके कारण आम जनता को महंगाई की भारी मार पड़ी है।
रसोई गैस सिलेंडर के दाम में आज आधी रात 12 बजे से 50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। अब दिल्ली में नॉन सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमत 769 रुपए होगी। कुछ समय के अंदर महंगाई काफी ज्यादा बढ़ गई है। एक महीने में लगातार दूसरी बार गैस सिलेंडर के दाम बढ़े हैं। 4 फरवरी को भी गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए थे। 14 किलोग्राम वाले नॉन सब्सिडी घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 25 रुपये से ज्यादा का इजाफा हुआ था।
वहीं दूसरी तरफ भी पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों ने भी लोगों को परेशान करके रखा है। इस समय भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमत रिकॉर्ड स्तर पर है। पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें भी रोजाना बढ़ रही हैं। एमपी के भोपाल में प्रीमियम पेट्रोल के दाम 100 रुपये के पार पहुंच गए हैं।
Published : 15 February 2021, 11:45 AM IST
Topics : LPG Cylinder Price Non Subcidy Petrol Diesel घरेलू गैस सिलेंडर नॉन सब्सिडी पेट्रोल डीजल रसोई गैस सिलेंडर