हिंदी
जकार्ता: इंडोनेशिया के पश्चिमी सुमात्रा प्रांत में बाढ़ और भूस्खलनों से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि हजारों लोगों को विस्थापित होना पड़ा। लीमापुलू कोटा जिले में भारी बारिश से संचार व्यवस्था ठप हो गई और चारों ओर अंधेरा छा गया।
यह भी पढ़ें: बोलीविया में कार्निवल के दौरान दुर्घटनाओं में 33 मरे
आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया, "भूस्खलन में लगभग आठ वाहन दब गए। अब तक वाहनों से चार शवों को बाहर निकाला जा चुका है। मलबे और चट्टानों में अन्य वाहन अभी दबे हुए हैं। हो सकता है कि इनमें और भी शव दबे हुए हों।"
यह भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश में बस नहर में गिरी, 11 मरे
उन्होंने बताया, "बाढ़ की वजह से हजारों ग्रामीणों को अपने घर छोड़कर भागना पड़ा है, लेकिन अभी हमारे पास ऐसे लोगों की संख्या के बारे में विस्तृत आंकड़ा उपलब्ध नहीं है।" (आईएएनएस)
Published : 4 March 2017, 12:50 PM IST
Topics : अंतर्राष्ट्रीय अन्य आपदा प्रबंधन इंडोनेशिया जिले बाढ़ शव संचार
No related posts found.