Mass shooting in Virginia: अमेरिका के वर्जीनिया वॉलमार्ट में अंधाधुंध गोलीबारी, 10 लोगों की मौत, पुलिस ने शूटर को मार गिराया

अमेरिका के वर्जीनिया में स्थित वॉलमार्ट में अंधाधुंध गोलीबारी की गई। फायरिंग की इस घटना में अब तक 10 लोगों के मारे जान की खबर है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 23 November 2022, 12:01 PM IST
google-preferred

वर्जीनिया/नई दिल्ली: अमेरिका के वर्जीनिया में ताबड़तोड़ मास फायरिंग की बड़ी घटना सामने आयी है। वर्जीनिया के वॉलमार्ट में 
सरेआम भयानक गोलीबारी की गई। फायरिंग की इस घटना में 10 लोगों की मौत हो गई। कुछ लोग घायल बताये जा रहे है। पुलिस ने फायरिंग के आरोपी को भी मौके पर मार गिराया।

 

वर्जीनिया के वॉलमार्ट में हुई गोलीबारी से वहां हड़कंप मचा हुआ है। सरेआम 10 लोगों की मौत से दहशत का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक यह घटना वर्जीनिया के चेसापीक में देर शाम हुई। वॉलमार्ट और चेसापीक पुलिस विभाग ने कहा कि मृतकों और घायलों की संख्या अभी भी स्पष्ट नहीं है और बढ़ सकती है।

फायरिंग के बाद की कुछ वीडियो और मामले में वॉलमार्ट के एक कर्मचारी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Published : 
  • 23 November 2022, 12:01 PM IST

Related News

No related posts found.