Site icon Hindi Dynamite News

आसमान में बढ़ेगी भारत की ताकत, अगले साल तक भारत को मिलेंगे 21 राफेल विमान

अलगे साल तक भारत की ताकत और ज्यादा बढ़ने वाली है। भारत को अगले साल तक 21 राफेल विमान मिलने की उम्मीद है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
आसमान में बढ़ेगी भारत की ताकत, अगले साल तक भारत को मिलेंगे 21 राफेल विमान

नई दिल्लीः अगले साल अप्रैल तक भारत को 16 और राफेल लड़ाकू विमान फ्रांस से मिल जाएगा। जानकारी के मुताबिक अगले साल अप्रैल तक भारत के पास कुल 21 राफेल विमान आने वाले हैं। 5 नवंबर को राफेल विमानों का अगला बैच भारत आएगा। इसमें 3 राफेल लड़ाकू विमान शामिल होंगे।

पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ चल रही तनातनी के बीच वायु सेना को फ्रांस से जल्द ही तीन और राफेल लड़ाकू विमान मिलने वाले हैं जिससे उसके पास कुल आठ राफेल विमान हो जाएंगे। मिली जानकारी के अनुसार वायु सेना को पांच नवम्बर को फ्रांस से तीन और राफेल लड़ाकू विमान मिलने वाले हैं जिससे वायु सेना के बेड़े में राफेल विमानों की संख्या आठ पहुंच जायेगी क्योंकि उसे पांच विमान पहले ही मिल चुके हैं।

नवंबर के बाद जनवरी में राफेल को बनाने वाली कंपनी दसॉ एविएशन 3 और राफेल विमानों की डिलीवरी देगी। इसके बाद फिर मार्च में 3 और विमान भारत को सौंपा जाएगा। अप्रैल 2021 में भारत को फ्रांस 7 और राफेल विमानों की डिलीवरी करने जा रहा है।  इस तरह से भारत को अप्रैल 21 तक कुल 21 राफेल विमानों की डिलीवरी मिल जाएगी।

Exit mobile version