हिंदी
नई दिल्ली: भारत का वस्तुओं का निर्यात अप्रैल, 2022 में 24.22 प्रतिशत बढ़कर 38.19 अरब डॉलर पर पहुंच गया। वाणिज्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि पेट्रोलियम उत्पादों, इलेक्ट्रॉनिक और रसायन उत्पादों जैसे क्षेत्रों के अच्छे प्रदर्शन से अप्रैल में निर्यात में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

मंत्रालय के अनुसार, पिछले माह के दौरान देश का आयात भी 26.55 प्रतिशत बढ़कर 58.26 अरब डॉलर पर पहुंच गया। वहीं अप्रैल, 2022 में व्यापार घाटा बढ़कर 20.07 अरब डॉलर हो गया। एक साल पहले की इसी अवधि में यह 15.29 अरब डॉलर पर था। (भाषा)
Published : 3 May 2022, 6:42 PM IST
Topics : अरब डॉलर आयात निर्यात कारोबार प्रतिशत भारत वाणिज्य मंत्रालय
No related posts found.