हिंदी
काठमांडू: पूर्वी नेपाल के पंचथर जिले में एक पहाड़ी से गिरने पर 34 वर्षीय भारतीय पर्यटक की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, सिक्किम के रहने वाले केशव गुरुंग शनिवार रात पूर्वी नेपाल के पर्यटन स्थल चिवा भंजयांग से लौटते समय पहाड़ी से नीचे गिर गए, जहां वह नेपाली नववर्ष मनाने गये थे।
नेपाल ने शुक्रवार को विक्रम संवत के अनुसार नववर्ष मनाया।
गुरुंग अपने चार दोस्तों के साथ चिवा भंजयांग घूमने गये थे।
पुलिस उपाधीक्षक हरि खातीवाड़ा ने बताया कि घटना की जांच के लिए पुलिस कर्मियों की एक टीम मौके पर पहुंच गई है।
Published : 16 April 2023, 7:04 PM IST
No related posts found.