भारतीय नौसेना ने फेसबुक पर लगाया बैन, सैनिकों के स्मार्टफोन इस्तेमाल करने पर लगा प्रतिबंध

Indian Navy ने सैनिकों द्वारा सोशल मीडिया साइट फेसबुक के इस्तेमाल को प्रतिबंधित कर दिया है। अब कोई भी जवान फेसबुक का इस्तेमाल नहीं करेगा। कुछ समय पहले नौसैनिकों के पकड़े जाने के बाद ये कठोर कदम उठाया गया है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर…

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 30 December 2019, 11:56 AM IST

नई दिल्लीः भारतीय नौसेना ने नौसेनिकों द्वारा सोशल मीडिया साइट फेसबुक के इस्तेमाल को प्रतिबंधित कर दिया है। इसके अलावा नौसेना के ठिकानों, डॉकयार्ड और युद्धपोतों पर स्मार्टफोन पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।

यह भी पढ़ेंः जनरल रावत ने कहा हमारे देश की सेनाएं पूरी तरह से है धर्मनिरपेक्ष 

इसके पीछे का कारण ये बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले ही जासूसी और देशद्रोही के मामले में 7 नौसैनिकों को पकड़ा गया था। सात कर्मियों को सूचनाएं लीक करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद नौसेना ने अपने कर्मियों से सोशल मीडिया से दूरी बनाने का फरमान जारी किया है। ये आदेश 27 दिसबंर को जारी किया गया था। 

फेसबुक के साथ व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पर पाबंदी लगाई गई है। इसके साथ ही जहाज़ों के आगे भी स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

Published : 
  • 30 December 2019, 11:56 AM IST