हिंदी
हांगझोउ: जापान ने रविवार को यहां क्रॉस ग्रुप मैच में भारतीय पुरुष वालीबॉल टीम को 3-0 से हराकर एशियाई खेलों की पदक दौड़ से बाहर कर दिया।
केहन ताकाहाशी 21 अंक जुटाकर जापान के स्टार खिलाड़ी रहे जिन्होंने अपनी टीम की एक घंटे 11 मिनट में मिली 25-16 25-18 25-17 की जीत में अहम भूमिका अदा की।
एरिन वर्गीज आठ अंक के साथ भारत के लिए शीर्ष स्कोरर रहे।
जापान का सामना अब सेमीफाइनल में चीन से होगा जबकि भारत पांचवें से छठे स्थान के क्लासिफिकेशन मैच में मंगलवार को पाकिस्तान या कतर से भिड़ेगा।
भारतीय टीम कम्बोडिया और दक्षिण कोरिया पर जीत से ग्रुप सी में शीर्ष पर रही थी।
Published : 24 September 2023, 5:02 PM IST
No related posts found.