हिंदी
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए हॉकी इंडिया की 18 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। वही अनुभवी खिलाड़ी सरदार सिंह को टीम से बाहर कर दिया गया है। बता दें कि उनकी कप्तानी में टीम का प्रदर्शन अजलन शाह हॉकी टूर्नामेंट में अच्छा नहीं रहा था। टीम को पांचवें स्थान से संतोष करना पड़ा था।
21वें राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन इस बार ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में हो रहा है। भारतीय टीम को पाकिस्तान, मलेशिया, वेल्स और इंग्लैंड के साथ पूल-बी में हैं। मनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारतीय टीम 7 अप्रैल को पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी।
भारतीय हॉकी टीम
गोलकीपर- श्रीजेश, सूरज करकेरा
डिफेंडर - रुपिंदर पाल सिंह, हरमनप्रीत सिंह, वरुण कुमार कोठीजीत सिंह, गुरिंदर सिंह,अमित रोहिदास
मिडफील्डर - मनप्रीत सिंह (कप्तान),चिंगलेन्साना सिंह (उपकप्तान), सुमित, विवेक सागर प्रसाद
फॉरवर्ड - आकाशदीप सिंह, एसवी सुनील, गुर्जंत सिंह, मंदीप सिंह,ललित उपाध्याय, दिलप्रीत सिंह
Published : 13 March 2018, 7:02 PM IST
No related posts found.