हिंदी
कोलकाता: भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री अपनी गर्लफ्रेंड सोनम भट्टाचार्य के साथ शादी के बंधन में बंध गये हैं। इन दोनों की शादी सोमवार को कोलकाता में हुई।

नेपाली ड्रेस में घोड़े पर सावर होकर छेत्री अपनी दुल्हनियां को लेने पहुंचे तो वहां मैजूद सभी लोग की नजर मानों उनपर थम गई हो।

शादी के दौरन छेत्री ने बंगाली कपड़े पहने। दोनों की शादी बंगाली रिति रिवाज से संपन्न हुई। इनकी शादी में कई जानी-मानी हस्तियां पहुंची।

बताया जा रहा है कि रिसेप्शन पार्टी का आयोजन 24 दिसंबर को बंगलुरु में होगा। दोनों ने 24 नवंबर को गुड़गांव में सगाई की थी।
Published : 5 December 2017, 1:28 PM IST
No related posts found.