मछली पकड़ने समुद्र में गए थे भारतीय मछुआरे, श्रीलंका ने 21 को कर लिया अरेस्ट, नाव भी जब्त

श्रीलंका की नौसेना ने रविवार को द्वीप राष्ट्र के विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) में कथित तौर पर गैरकानूनी मछली पकड़ने की गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में 21 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया और दो मशीनीकृत मछली पकड़ने वाली नावों को जब्त कर लिया। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 17 March 2024, 2:03 PM IST

रामेश्वरम: श्रीलंका की नौसेना ने रविवार को द्वीप राष्ट्र के विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) में कथित तौर पर गैरकानूनी मछली पकड़ने की गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में 21 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया और दो मशीनीकृत मछली पकड़ने वाली नावों को जब्त कर लिया।

तमिलनाडु मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों ने यहां कहा कि गिरफ्तार मछुआरे रामनाथपुरम जिले के रामेश्वरम के रहने वाले हैं।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसारउन्होंने बताया कि शनिवार की सुबह 2,000 से अधिक मछुआरे मछली पकड़ने के लिए रामेश्वरम मछली पकड़ने वाले घाट से समुद्र में उतरे थे। उन्होंने बताया कि उनमें से 21 मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने उस समय हिरासत में ले लिया, जब वे अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) के करीब मछली पकड़ रहे थे।

यह भी पढें: श्रीलंका में गिरफ्तार 18 भारतीय मछुआरे स्वदेश लौटे 

पकड़े गए मछुआरों को उनकी नावों के साथ कांकेसंथुराई हार्बर ले जाया गया और उन्हें आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए मैलाडी में मत्स्य पालन अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा।

Published : 
  • 17 March 2024, 2:03 PM IST