हिंदी
मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम के कोच रवि शास्त्री ने टीम इंडिया के विकेटकीपर और बल्लेबाज महेंन्द्र सिंह धोनी की जमकर तारीफ की।
रवि शास्त्री ने धोनी की तारीफ करते हुए कहा कि 'धोनी अभी भी दुनिया के सबसे शानदार विकेटकीपर हैं। धोनी काफी एक्टिव और उनसे तेज विकेटकीपर कोई नहीं है। टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेना धोनी के लिए फायदेमंद साबित हुआ है। इससे उनके खेल में और निखार आया है।'

रवि शास्त्री ने आगे कहा कि वो सबसे फिट खिलाड़ी है और 'धोनी भारतीय टीम की ताकत हैं। धोनी के भारतीय टीम में होने से टीम को काफी फायद हुआ है।
बता दें कि धोनी ने कुछ साल पहले टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। धोनी ने 2017 में 17 वनडे खेले हैं, जिसमें उन्होंने 91.33 औसत की दर ले 548 रन बनाए।
Published : 13 September 2017, 3:32 PM IST
No related posts found.