भारतीय तटरक्षक बल ने अपना 46वां स्थापना दिवस मनाया

भारतीय तटरक्षक बल ने देशसेवा के 46 साल पूरा करने पर तमिलनाडु के चेन्नई में बुधवार को 46वां स्थापना दिवस मनाया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 1 February 2023, 2:03 PM IST
google-preferred

चेन्नई: भारतीय तटरक्षक बल ने देशसेवा के 46 साल पूरा करने पर तमिलनाडु के चेन्नई में बुधवार को 46वां स्थापना दिवस मनाया।तटरक्षक दल का 46वां स्थापना दिवस यहां तटरक्षक क्षेत्र (पूर्व) के मुख्यालय में मनाया गया।

अंतरिम तटरक्षक बल एक फरवरी 1977 को स्थापित हुआ था और उस समय इनके बेड़े में सात जहाज शामिल थे, जिन्हें देश के विशेष आर्थिक ज़ोन (एसईजेड़) पर नजर रखनी थी।आईसीजी के बेडे में आज 78 विमान और 158 सतह इकाईंयां शामिल है, जो इसे एक दुर्जेय बल के रूप में स्थापित करती हैं।

भारत की पूरी तटरेखा और राष्ट्रीय समुद्री ज़ोन पांच तटरक्षक बलों के बीच बंटी है ताकि तटरक्षक बल जिला मुख्यालयों, स्टेशनों और एयरस्टेशनों की मदद से भिन्न-भिन्न जगहों पर अपनी जिम्मेदारी निभा सके।

दुनिया के चौथे सबसे बड़े तट रक्षक के रूप में आईसीजी द्वारा उत्कृष्टता के लिए अपने अथक प्रयास से खुद को एक विश्वसनीय बल के रूप में स्थापित किया है।

यह बल सुरक्षा को प्रभावित करने वाली स्थितियों के प्रति तत्परता से प्रतिक्रिया करता है, हमारी तटरेखा, ईईजेड में वैध आर्थिक गतिविधियां और समुद्री पर्यावरण को संरक्षित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। (वार्ता)

Published : 
  • 1 February 2023, 2:03 PM IST

Related News

No related posts found.