Site icon Hindi Dynamite News

भारतीय-अमेरिकी सोन्या क्रिश्चियन को कैलिफोर्निया कम्युनिटी कॉलेज की पहली महिला चांसलर के रूप में नामित किया गया

भारतीय-अमेरिकी डॉ सोन्या क्रिश्चियन कैलिफोर्निया कम्युनिटी कॉलेजों की स्थायी चांसलर के रूप में नियुक्त होने वाली पहली दक्षिण एशियाई महिला बन गई हैं। यह अमेरिका में सार्वजनिक उच्च शिक्षा का सबसे बड़ा और सबसे विविध पद है।पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
भारतीय-अमेरिकी सोन्या क्रिश्चियन को कैलिफोर्निया कम्युनिटी कॉलेज की पहली महिला चांसलर के रूप में नामित किया गया

न्यूयॉर्क: भारतीय-अमेरिकी डॉ सोन्या क्रिश्चियन कैलिफोर्निया कम्युनिटी कॉलेजों की स्थायी चांसलर के रूप में नियुक्त होने वाली पहली दक्षिण एशियाई महिला बन गई हैं। यह अमेरिका में सार्वजनिक उच्च शिक्षा का सबसे बड़ा और सबसे विविध पद है।

कैलिफोर्निया कम्यूनिटी कॉलेज देश में उच्च शिक्षा की सबसे बड़ी प्रणाली है, जिसमें 73 जिले और 116 कॉलेज हैं।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि क्रिश्चियन को कैलिफोर्निया कम्युनिटी कॉलेज बोर्ड ऑफ गवर्नर्स द्वारा 23 फरवरी को सर्वसम्मति से चुना गया था। अब वे कॉलेज प्रणाली की 11वीं स्थायी चांसलर हैं।

क्रिश्चियन ने केरल विश्वविद्यालय से विज्ञान स्नातक की डिग्री प्राप्त की।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि क्रिश्चियन 30 वर्ष से अधिक समय से सक्रिय रूप से राष्ट्रीय पूर्णता, गुणवत्ता और निष्पक्षता एजेंडे से संबंधित नीतियों और प्रथाओं में लगी हुई हैं।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि क्रिश्चियन को जुलाई 2021 में केर्न कम्युनिटी कॉलेज डिस्ट्रिक्ट का छठा चांसलर नामित किया गया था। वहां उन्होंने विद्यार्थियों की सफलता और उपलब्धि पर ध्यान देने के साथ ‘कॉल टू एक्शन’ लागू किया।

क्रिश्चियन ने उच्च शिक्षा में अपना करियर गणित शिक्षक के रूप में और बाद में डिवीजन अध्यक्ष के रूप में शुरू किया। इसके बाद वह बेकर्सफील्ड कॉलेज, कैलिफोर्निया में विज्ञान, इंजीनियरिंग, संबद्ध स्वास्थ्य और गणित के डीन के पद पर कार्यरत रहीं।

 

Exit mobile version