हिंदी
नई दिल्ली: देश में बनी परमाणु शक्ति से चलने वाली और परमाणु हथियारों से लैस पहली पनडुब्बी आईएनएस अरिहंत ने अपनी पहली गश्त सफलतापूर्वक पूरी कर रक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बडी उपलब्धि करार दिया है।
मोदी ने आज यहां ‘स्ट्रेटजिक स्ट्राइक न्यूकलियर सबमैरिन’ अरिहंत में पहली गश्त पूरी कर लौटे चालक दल के सदस्यों का स्वागत किया और उन्हें बधाई दी।
बाद में मोदी ने कहा कि यह देश की सुरक्षा के लिए बहुत बडा कदम है। यह भारत के दुश्मनों और शांति के दुश्मनों के लिए खुली चेतावनी है कि कोई किसी तरह का दुस्साहस न करे। ( वार्ता)
Published : 5 November 2018, 7:57 PM IST
No related posts found.