Covid-19 in India: देश में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, डेढ़ लाख से ज्यादा मामले आये सामने, 327 मरीजों की मौत, जानिये पूरा अपेडट

देश में कोरोना वायरस ने एक बार फिर तेज रफ्तार पकड़ ली है। पिछले 24 घंटे में देश में डेढ़ लाख से ज्यादा मामले सामने आये हैं जबिक 327 मरीजों की मौत हो गई है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 9 January 2022, 10:50 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस के मामलों में हर रोज बढ़ोत्तरी हो रही है। साथ ही नये वैरिएंट ओमिक्रॉन भी तेजी से पांव पसार रहा है। कोरोना की फिर तेज रफ्तार चिंताजनक बनती जा रही है। पिछले 24 घंटे में देश में डेढ़ लाख से ज्यादा मामले सामने आये हैं जबिक 327 मरीजों की मौत हो गई है। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सरकार ने वैक्सीनेशन की स्पीड भी बढ़ा दी है। बच्चों को भी वैक्सीनेशन की रफ्तार तेज कर दी गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,59,632 नये मामले सामने आये हैं। इस दौरान 40,863 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं और 327 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ देश में पाजिटिविटी दर भी अब 10.21 फीसदी पर आ गई है। अब कोरोना के कुल एक्टिव केसों की संख्या 5,90,611 हो गई है। 

केंद्रीय स्वास्थय मंत्रालय के अनुसार कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की बात करें तो यह आंकड़ा 3,44,53,603 पर पहुंच गया है। देशभर में कुल मौतें अब 4,83,790 हो गई है।

देश में ओमिक्रान के मामले भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं। देश के 27 राज्यों और केंद्र प्रशासित प्रदेशों में ओमिक्रान के कुल 3,623 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 1409 मरीज ठीक हो चुके हैं। इस नए वैरिएंट का सबसे ज्यादा असर महाराष्ट्र में देखने को मिल रहा है। यहां कुल 1,009 मामले हो चुके हैं जिनमें से 439 लोग ठीक होकर वापिस जा चुके हैं। इसके अलावा राजधानी दिल्ली में 513 में से 57 मरीज ठीक होकर वापस जा चुके हैं।

Published : 
  • 9 January 2022, 10:50 AM IST

Related News

No related posts found.