Covid-19 in India: कोरोना संक्रमण के ग्राफ में गिरावट, जानिये बीते 24 घंटे में कितने नये मामले आये सामने

देश में कोरोना के नये मामलों में गिरावट जारी है। रिकवरी रेट में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। डाइनामाइट न्यूज की इस रिपोर्ट में जानिये पिछले 24 घंटे के आंकड़े

Updated : 6 June 2021, 11:05 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में लगातार कमी देखी जा रही है। अब भारत में पिछले 2 महीने में सबसे कम नए केस सामने आए हैं. वहीं, कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर यानी रिकवरी रेट भी बढ़कर 93.67 प्रतिशत हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने की संख्या करीब 25वें दिन रोज आने वाले नए पॉजिटिव मामलों से अधिक है। देश में पिछले 24 घंटे में सामने आये कोरोना के नये मामलों में अच्छी गिरावट दर्ज की गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,14,460 लाख नए केस सामने आए, जो कि लंबे समय बाद सामने आये सबसे कम मामले है। इसके साथ ही बीते 24 घंटे में 2677  लोगों की कोरोना से मौत हुई है, जबकि इससे पहले दिन 3382 लोगों की मौत का आंकड़ा सामने आया था। देश में पिछले 24 घंटे में 1,89,232 लोगों को डिस्चार्ज भी किया गया। मतलब ये लोग कोरोना से ठीक हुए हैं।

पिछले 24 घंटे के कोरोना आंकड़े

24 घंटे में कुल नये मामले- 1,14,460
24 घंटे में डिस्चार्ज की संख्या- 1,89,232
24 घंटे में कुल मृतकों की संख्या- 2677
कुल कोरोना मामलों की संख्या- 2,88,09,339 
कुल डिस्चार्ज की संख्या- 2,69,84,781
कुल मृतकों की संख्या- 3,46,759 
कुल एक्टिव मामलों की संख्या- 14,77,799
कुल वैक्सीनेशन की संख्या- 23,13,22,417

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में पॉजिटिविटी रेट  की तुलना में रिकवरी रेट अधिक होने की वजह से कोरोना के एक्टिव मामलों  का ग्राफ घटता जा रहा है, जो एक सुखद संकेत है।

Published : 
  • 6 June 2021, 11:05 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement