Sri Lanka Crisis: जानिये कर्ज में फंसे श्रीलंका की सहायता करने में कौन देश हैं नंबर वन

बुरी तरह से आर्थिक संकट में घिरे श्रीलंका को कर्ज देकर मदद करने के मामले में भारत चीन को पीछे छोड़ कर पहले नंबर का कर्जदाता बन गया है। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 18 July 2022, 5:44 PM IST

कोलंबो: बुरी तरह से आर्थिक संकट में घिरे श्रीलंका को कर्ज देकर मदद करने के मामले में भारत चीन को पीछे छोड़ कर पहले नंबर का कर्जदाता बन गया है।

अखबार डेली मिरर की एक रिपोर्ट के अनुसार इस वर्ष के चार महीने के आंकड़े दर्शाते हैं कि भारत ने श्रीलंका को 37.69 करोड़ डाॅलर की कर्ज सहायता उपलब्ध करायी जबकि इसी अवधि में चीन ने इस देश को 6.79 करोड़ डाॅलर की कर्ज सहायता पहुंचायी है। (वार्ता)

Published : 
  • 18 July 2022, 5:44 PM IST