आज ही के दिन वार्नर ब्रदर्स ने इस नाम से पहली 3 डी फिल्म की थी प्रदर्शित

डीएन ब्यूरो

इतिहास में आज के दिन देश (भारत) और विश्व इतिहास में कई महत्‍वपूर्ण घटनाएं घटित हुई थी। जिन्‍होंने इतिहास के पन्‍नों में खुद को दर्ज कराया। 9 अप्रैल की कुछ प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं..

फाइल फोटो
फाइल फोटो


नई दिल्ली: इतिहास में आज के दिन देश (भारत) और विश्व इतिहास में कई महत्‍वपूर्ण घटनाएं घटित हुई थी। जिन्‍होंने इतिहास के पन्‍नों में खुद को दर्ज कराया। 9 अप्रैल की कुछ प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं..

-1953-वार्नर ब्रदर्स ने ‘हाउस ऑफ वैक्स’ शीर्षक से पहली 3 डी फिल्म प्रदर्शित की।

-1955-अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

-1972-सोवियत संघ और इराक ने मैत्री संधि पर हस्ताक्षर किए।

-1988-अमेरिका ने पनामा पर आर्थिक प्रतिबंध लगाये।

-2002-बहरीन में निगम चुनाव में महिलाओं को हिस्सा लेने की अनुमति मिली।

-2004-पुर्तगाल के सर्वोच्च न्यायालय ने भारत में कई आपराधिक मामलों में वांछित माफिया सरगना अबू सलेम के भारत प्रत्यर्पण सम्बन्धी आदेश की पुन: समीक्षा का आग्रह किया।

-2005 ब्रिटेन के युवराज चार्ल्स का कैमिला के साथ विवाह सम्पन्न।

-1838 - लंदन में नेशनल आर्ट गैलरी खोली गई।

-1893-हिंदी के प्रसिद्ध साहित्याकार राहुल सांकृत्यायन का जन्म हुआ। 










संबंधित समाचार