हिंदी
नई दिल्ली: इतिहास में आज के दिन का विशेष महत्व है। आज के दिन देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 4 मार्च की प्रमुख घटनाएं..
-2008-भारत ने समुद्र से ज़मीन पर हमला करने वाले ‘ब्रह्मोस’ मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
-1851-भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की स्थापना।
-190़5-स्वतंत्रता सेनानी सुशीला दीदी का पंजाब में जन्म। उन्हें भगत सिंह की क्रांतिकारी गतिविधियों में सहयोग करने के लिये याद किया जाता है।
-1916- ओडिशा के प्रसिद्ध नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक का जन्म।
-1918-सोवियत संघ ने पेट्रोग्राड की जगह मॉस्को को राजधानी घोषित किया।

-1931- महात्मा गांधी ने सविनय अवज्ञा आंदोलन खत्म किया।
-1953-29 साल तक सत्ता में रहने वाले सोवियत तानाशाह जोसेफ स्टालिन का निधन।
-1990-सरकार ने 1984 के भोपाल गैस त्रासदी के पांच लाख पीड़ितों के लिए 360 करोड़ रुपए की अंतरिम राहत की घोषणा की।
-1995-भारत और चीन सैन्यकर्मियों के बीच बैठकों की सुविधा के लिए सिक्किम के नाथू ला सहित दो नए सीमा केन्द्र खोलने पर सहमत हुए।
-1997-उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच 25 साल में पहली बार शांति वार्ता हुई।
-1999-फिल्म अभिनेता सुनील दत्त ने कोलंबो से 17 सदस्यीय दल के साथ दक्षिण एशिया की 13 हजार किलोमीटर लम्बी सद्भावना यात्रा आरम्भ की।
-2009- इफ्को ('इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर को-ऑपरेटिव लिमिटेड) एक करोड़ टन उर्वरक की वार्षिक बिक्री करने वाली विश्व की पहली कम्पनी बनी। (वार्ता)
Published : 5 March 2019, 9:53 AM IST
No related posts found.