आज ही के दिन मेक्सिको में सीवर गैस विस्फोट में 200 लोगों की हुई थी मौत

इतिहास में आज के दिन देश (भारत) और विश्व इतिहास में कई महत्‍वपूर्ण घटनाएं घटित हुई थी। जिन्‍होंने इतिहास के पन्‍नों में खुद को दर्ज कराया। 22 अप्रैल की कुछ प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं..

Updated : 22 April 2019, 12:54 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: इतिहास में आज के दिन देश (भारत) और विश्व इतिहास में कई महत्‍वपूर्ण घटनाएं घटित हुई थी। जिन्‍होंने इतिहास के पन्‍नों में खुद को दर्ज कराया। 22 अप्रैल की कुछ प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं..

-1992-मेक्सिको में सीवर गैस विस्फोट में करीब 200 लोगों की मौत।

-2004-उत्तर कोरिया के रिंगचोन में पेट्रोलियम पदार्थ ले जाती ट्रेनों की टक्कर में 150 से अधिक लोगों की मौत।

-2005-बांडुंग (इंडोनेशिया) में 50 वर्षों के बाद दूसरा एशियाई-अफ्रीकी सम्मेलन शुरू हुआ।

-2008-रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को लुडविग नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

-1921-स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने देश सेवा के लिए भारतीय सिविल सेवा की नौकरी से इस्तीफा दिया।

-1926-पर्शिया, तुर्की और अफगानिस्तान के बीच सुरक्षा संधि पर हस्ताक्षर हुए।

-1931-मिस्र और इराक ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।

-1944-द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान मित्र राष्ट्रों ने न्यू गिनी में जापान के खिलाफ एक बड़े हमले की शुरुआत की।

-1954-तत्कालीन सोवियत रूस यूनेस्को में शामिल हुआ।

-1958-एडमिरल आर डी कटारी भारतीय नौसेना में पहले प्रमुख बने।

-1966-तत्कालीन सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

-1970-दुनिया भर में पर्यावरण के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लक्ष्य के लिए लाखों अमेरिकी लोगों ने पहली बार ‘पृथ्वी दिवस’ यानि ‘अर्थ डे’ मनाया।

-1977-आप्टिकल फाइबर को पहली बार टेलीफोन ट्रैफिक में उपयोग में लाया गया।

-1983-अंतरिक्ष यान सोयूज टी-8 पृथ्वी पर लौटा।

Published : 
  • 22 April 2019, 12:54 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement