आज ही के दिन महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन का हुआ था निधन

इतिहास में आज के दिन देश (भारत) और विश्व इतिहास में कई महत्‍वपूर्ण घटनाएं घटित हुई थी। जिन्‍होंने इतिहास के पन्‍नों में खुद को दर्ज कराया। 18 अप्रैल की कुछ प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं..

Updated : 18 April 2019, 10:29 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: इतिहास में आज के दिन देश (भारत) और विश्व इतिहास में कई महत्‍वपूर्ण घटनाएं घटित हुई थी। जिन्‍होंने इतिहास के पन्‍नों में खुद को दर्ज कराया। 18 अप्रैल की कुछ प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं..

-1955-महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन का निधन हुआ।

-1971-सम्राट अशोक नामक देश का पहला जंबो जेट विमान 747 मुंबई में उतरा।

-1978-प्रख्यात लेखक खुशवंत सिंह के पिता शोभा सिंह का निधन।

-1980-जिंबाब्वे ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता मिलने की घोषणा की।

-1991-केरल भारत का पहला पूर्ण साक्षर राज्य घोषित हुआ।

-2013-इराक की राजधानी बगदाद में बम धमाकों से 27 की मौत, 65 घायल।

-2014-माउंट एवरेस्ट पर हुए हिमस्खलन से नेपाल के 12 पर्वतारोहियों की मौत।

-1859-वर्ष 1857 में हुए विद्रोह के नेता तात्या तोपे को फांसी दी गयी।

-1906-सैन फ्रांसिस्को में भूकंप और आग से लगभग 4000 लोगों की मौत।

-1917-महात्मा गांधी ने सत्याग्रह के लिए बिहार के चंपारण का चयन किया।

-1930-सूर्य सेन उर्फ मास्टर दा और इंडियन रिपब्लिकन ऑर्मी के 62 लोगों ने चटगांव शस्त्रागार पर धावा बोला।

-1948-नीदरलैंड के हेग में अंतरराष्ट्रीय न्यायालय का गठन हुआ।

Published : 
  • 18 April 2019, 10:29 AM IST

Related News

No related posts found.