आज ही के दिन टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराकर पहली बार जीता था एशिया कप

इतिहास में आज के दिन देश (भारत) और विश्व इतिहास में कई महत्‍वपूर्ण घटनाएं घटित हुई थी। जिन्‍होंने इतिहास के पन्‍नों में खुद को दर्ज कराया। 13 अप्रैल की कुछ प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 13 April 2019, 11:33 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: इतिहास में आज के दिन देश (भारत) और विश्व इतिहास में कई महत्‍वपूर्ण घटनाएं घटित हुई थी। जिन्‍होंने इतिहास के पन्‍नों में खुद को दर्ज कराया। 13 अप्रैल की कुछ प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं..

-1984-भारतीय क्रिकेट टीम ने शारजाह में पाकिस्तान को 58 रनों से हराकर पहली बार एशिया कप जीता।

-1939-भारत में अंग्रजों के साथ हथियारबंद संघर्ष के लिए हिंदुस्तानी लाल सेना (इंडियन रेड आर्मी) का गठन हुआ।

-1941-तत्कालीन सोवियत संघ और जापान ने तटस्थता संधि पर हस्ताक्षर किये।

-1944-तत्कालीन सोवियत संघ और न्यूजीलैंड के बीच राजनयिक संबंध स्थापित हुए।

-1960-फ्रांस सहारा मरुस्थल में परमाणु बम का परीक्षण करने वाला चौथा देश बना।

-1970-चन्द्रमा की यात्रा पर रवाना हुए अमेरिकी अंतरिक्ष यान अपोलो-13 के ईधन टैंक में विस्फोट हुआ।

-1980-अमेरिका ने मास्को के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों का बहिष्कार किया।

-1699 -सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की।

-1772-वॉरेन हेस्टिंग्स ईस्ट इंडिया कंपनी की बंगाल समिति के अध्यक्ष नियुक्त हुए।

-1796-इटली की जंग में नेपोलियन ने आस्ट्रिया को हराया।

No related posts found.