हिंदी
नई दिल्ली: भारत और अफ्रीका के 23 देशों ने मंगलवार को पुणे में नौ दिवसीय सैन्य अभ्यास शुरू किया जिसका उद्देश्य समग्र सैन्य सहयोग का विस्तार करना है।
इस अभ्यास में भारत में निर्मित नयी पीढ़ी के कई उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है ताकि शामिल देशों के सैनिकों को उनके प्रभाव से अवगत कराया जा सके।
अफ्रीका-भारत फील्ड प्रशिक्षण अभ्यास में भाग लेने वाले अफ्रीकी देशों में बोत्सवाना, कैमरून, मिस्र, घाना, केन्या, लेसोथो, मलावी, मोरक्को, नाइजर, नाइजीरिया शामिल हैं।
सेना के अधिकारियों ने बताया कि कांगो गणराज्य, रवांडा, सेशेल्स, सेनेगल, सूडान, दक्षिण अफ्रीका, तंजानिया, युगांडा, जाम्बिया और जिम्बाब्वे भी इस सैन्य अभ्यास में भाग ले रहे हैं।
भारत की अफ्रीका तक पहुंच को ध्यान में रखते हुए भारतीय सेना संयुक्त अभ्यास की मेजबानी कर रही है।
Published : 22 March 2023, 8:15 AM IST
Topics : अफ्रीका पुणे भारत सैन्य अभ्यास सैन्य सहयोग
No related posts found.