हिंदी
दरभंगाः बिहार में अंतिम चरण के चुनाव प्रचार खत्म हो चुके हैं। इस बीच दरभंगा में एक निर्दलीय प्रत्याशी को गोली मार दी गई है। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
निर्दलीय प्रत्याशी रविन्द्र नाथ सिंह को मारी गोली
बिहार के दरभंगा जिले में गुरुवार देर रात हायाघाट विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी रविन्द्र नाथ सिंह उर्फ चिंटू सिंह को कुछ बदमाशों ने गोली मार दी। गंभीर हालत में चिंटू सिंह को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।
चुनाव प्रचार खत्म करके लौट रहे थे अपने गांव
मिली जानकारी के मुताबिक निर्दलीय प्रत्याशी रविन्द्र नाथ सिंह उर्फ चिंटू सिंह गुरुवार को चुनाव प्रचार खत्म करके अपने गांव दुगौली लौट रहे थे। इसी दौरान उनको किसी का फोन आया। फोन आने के कुछ ही देर बाद उनकी कार को कोठरी के पास कुछ बदमाशों ने रोक लिया और फायरिंग शुरू कर दी। चिंटू सिंह को दो गोली लग गई।
Published : 6 November 2020, 10:15 AM IST
No related posts found.